डीजल चोरी के मामले में रोडवेज के 12 चालक बर्खास्त

लखनऊ 24 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के लखनऊ में राज्य सड़क परिवहन निगम में डीजल चोरी के मामले में 34 संविदा कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है।
सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि परिवहन निगम ने डीजल चोरी के मामले में 34 संविदा कर्मियों कर्मियों पर कार्रवाई की है जिनमें चारबाग डिपो के 12 संविदा ड्राइवर को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया वहीं कैसरबाग डिपो के 19 ड्राइवरों को बर्खास्त करने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है।
उन्होने बताया कि इसके साथ ही कैसरबाग के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा को सात महीने तक डीजल चोरी करने वाले ड्राइवरों पर कार्रवाई न करने के लिए नोटिस दी गई है। उनसे सात दिन के अंदर जवाब मांगा गया है ।
प्रदीप
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास