डीजल की कीमत में लगातार तीसरे दिन कटौती
नयी दिल्ली,27 सितंबर ( वार्ता) देश में रविवार को डीजल के दामों में लगातार तीसरे दिन भी कटौती की गई।
देश के चार बड़े महानगरों में रविवार को डीजल की कीमत में 14 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई जबकि पेट्रोल के दाम लगातार पांच दिन से स्थिर हैं ।
सितंबर में डीजल 2.76 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो चुका है। विश्व में कोरोना वायरस के कारण अभी तक कच्चे तेल की मांग में बढ़ोतरी नहीं हुई है।
तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन आयल के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा जबकि डीजल 14 पैसे सस्ता होकर 70.80 रुपये प्रति लीटर पर आ गया।
वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा और डीजल 14 पैसे कम होकर 77.22 रुपये प्रति लीटर रह गया।
कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा जबकि डीजल का दाम 14 पैसे कम होकर 74.32 रुपये प्रति लीटर रहा।
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपये प्रति लीटर टिकी रही जबकि डीजल 15 पैसे घटकर 76.27 रुपये प्रति लीटर रह गई।
मिश्रा आशा
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें