देवरिया जेल में कैदियों ने ली कोविड प्रोटोकाल के पालन की शपथ

देवरिया,02 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश की देवरिया जिला जेल में बुधवार को कैदियों को कोविड-19 प्रोटोकाल के पालन की शपथ दिलायी गयी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश रवि नाथ के निर्देश पर कोविड-19 से बचाव एवं जागरूकता के सन्दर्भ में न्यायाधीश शिवेन्द्र कुमार मिश्र ने बन्दियों को शोसल डिस्टेन्स का पालन करने तथा मास्क लगाने के लिये निर्देशित किया।
वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान जो बन्दी मास्क नहीं लगाये थे उन्हें मास्क लगवाया गया तथा वहां पर उपस्थित सभी बन्दियों को सामाजिक दूरी का पालन करने तथा मास्क लगाने की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही उपस्थित बंदियों को उनके विधिक अधिकार एवं अन्य विधिक विषयों के बारें जानकारियां दी गयी। न्यायाधीश शिवेन्द्र कुमार मिश्र ने जेल के पाकशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाठशाला की साफ सफाई अच्छी मिली तथा भोजन में भोजन में दाल, चावल, रोटी एवं सोयाबीन, आलू की मसालेदार सब्जी बन रही थी। निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया गया कि पाकशाला में कोई भी व्यक्ति बिना मास्क लगायें नहीं रहेगा।
सं प्रदीप
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास