देवरिया जिला जेल में बंद आरोपी के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई
देवरिया, 02 सितम्बर(वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया जेल में बंद प्राण घातक हमले के मुख्य आरोपी के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट अमित किशोर के आदेश पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम(एनएसए) के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक डाॅ 0 श्रीपति मिश्र ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मईल थाना क्षेत्र के ग्राम भटौली में 20 अगस्त को एक समुदाय के कुछ लड़के कोटेदार की दुकान पर राशन लेने जा रहे थे। इसी बीच दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने उनके साथ मार-पीट तथा पथराव कर घायल कर दिया। पथराव से वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया था। जिसके सम्बन्ध में गम्भीर दफाओं में मईल थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि इस मुकदमें का मुख्य आरोपी जासद के खिलाफ जिला मजिस्ट्रे के आदेश पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध किया गया है।आरोपी जिला जेल में बंद हैं।
सं भंडारी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें