देवरिया में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अन्तर्राज्यीय सीमा पर रहेगी विशेष चौकसी

देवरिया, 23 सितम्बर(वार्ता) आगामी बिहार विधानसभा चुनाव एवं देवरिया सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को देखते हुए अन्तर्राज्यीय सीमा पर विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिये गये है।
जिलाधिकारी अमित किशोर ने बुधवार को यहां बताया कि चुनाव के दौरान अपराधिक तत्वों पर चौकसी रखें जाने के लिए कार्य योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि देवरिया जिले के कई विधानसभा क्षेत्र व थानों की सीमायें बिहार राज्य के सीमाओं से आपस में मिलते है। अपराधियों के रोकथाम एवं चेकिंग के लिये 18 स्थान बैरियर/पिकेट्स के लिये चिन्हित किये गये हैं।
उन्होंने बताया कि देवरिया सदर विधानसभा के क्षेत्र के करौंदी, तरकुलवा में रामपुर अवस्थी तथा पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के बिशुनपुरा बाजार, पकहां में बैरियर/पिकेट्स स्थापित किया जायेगा। रामपुर कारखाना विधानसभा के चखनी घाट, लक्ष्मीपुर एवं बलुआ अफगान, सलेमपुर विधानसभा के मेहरौना, चुनकी घाट, भाटपाररानी क्षेत्र के महुजा, भवानी छापर, भिंगारी बाजार कुकुरघाटी तथा बनकटा क्षेत्र में चित्रसेन बनकटा, बन्कुल पुल, रामपुर कोठी, रामपुर बुजुर्ग एवं रामकोला चट्टी में बैरियर लगेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि अन्तर्राज्यीय सीमाओं पर पड़ने वाली नदियों/घाटों पर भी चेकिंग/पेट्रोलिंग के लिये स्थानों को चिन्हित किया किया गया है। देवरिया एवं कुशीनगर के सीमाओं बिहार प्रदेश के जिला सिवान व गोपालगंज को नेपाल से निकली छोटी गंढक नदी कुशीनगर की सीमा से देवरिया के कोतवाली, तरकुलवा, भटनी, रामपुर कारखाना, लार थाना क्षेत्रों से होते हुए बिहार को जाती है। आवागमन की दृष्टि से जिला चार थाना क्षेत्रों के सात स्थानो से होकर झरही नदी, छोटी गढक, खनुआ नदिया नौतन, गुठनी, भोरे होकर बिहार के सिवान जनपद को जाती है। इन नदियों पर भी पिकेट्स की व्यवस्था के एहतियाती तौर पर असामाजिक तत्वों के गतिविधियों के रोकथाम के लिये रहेगी।
श्री किशोर ने बताया कि देवरिया एवं बिहार प्रान्त के गोपालगंज एवं सिवान की समीवर्ती ग्राम जो नदी के किनारे है, वहां ग्रामवासियों से सम्पर्क कर उनका मोबाइल नम्बर सीमा से सटे थाना स्तर पर प्राप्त कर नदियों के माध्यम से आने जाने वाले असमाजिक तत्वों के संबंध में जानकारी हासिल की जाती है। संदिग्ध पाये जाने पर कार्रवाई की जाती है, ताकि कोई तस्करी एवं चुनाव के दौरान किसी तरह का व्यवधान न उत्पन्न हो सके।
सं भंडारी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास