देवरिया में कन्या सुमंगला योजना में अब तक 96 लाख 16 हजार रूपये सहायता

देवरिया, 19 सितम्बर(वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत 5531 पात्र कन्या लाभार्थियों को 96 लाख 16 हजार रूपये की धनराशि उनके खाते में भेजी जा चुकी है।
जिलाधिकारी अमित किशोर ने शनिवार को यहां बताया कि जिले में अब तक कन्या सुमंगला योजना के तहत 5531 पात्र कन्या लाभार्थियों को 96 लाख 16 हजार रूपये की धनराशि उनके खाते में भेजी जा चुकी है। इस योजना का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को समाप्त करना, समान लैंगिक अनुपात स्थापित करना, बाल विवाह की कुप्रथा को रोकना, बालिकाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा को प्रोत्साहन देना, बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाने में सहायता प्रदान करना तथा बालिकाओं के प्रति सामाज में सकारात्मक सोच विकसित करना है।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत विभिन्न छह श्रेणी के लाभार्थियों को लाभ दिया जाता है, जिसमें नवजात बालिका जिसका जन्म एक अप्रैल 2019 या उसके बाद हुआ हो को 2000 रूपये, ऐसी बालिका जिसका एक वर्ष तक पूर्ण टीकाकरण हो चुका हो को 1000 रूपये, कक्षा प्रथम में बालिका के प्रवेश के बाद 2000 रूपये, कक्षा छह में बालिका के प्रवेश के बाद 2000रूपये, कक्षा नौ में बालिका के प्रवेश के बाद 3000रूपये तथा अन्तिम श्रेणी में ऐसी बालिकाएं जिन्होंने कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करके स्नातक अथवा दो वर्षीय या अधिक अवधि के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लिया हो को पाॅच हजार रूपये की धनराशि से लाभार्थी को लाभान्वित कराया जा रहा है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया है कि जिले में संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत 17415 आवेदन प्राप्त हुये है, जिसमें कुल 7034 आवदेन स्वीकृत तथा कुल 4035 आवेदन विभिन्न स्तर पर अस्वीकृत किये गये है । जांच के लिये 6346 आवेदन लम्बित है। कुल 5531 आवेदक इस योजना से लाभान्वित हुये हैं। जिसमें कुल 9616000.00 रुपये का भुगतान पी.एफ.एम.एम. के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा गया है।
सं भंडारी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास