देवरिया में स्वास्थ्य केन्द्रों के निरीक्षण के लिए मजिस्ट्रेटों लगायी गई ड्यूटी

देवरिया, 05 सितम्बर(वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केन्द्रों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए मजिस्ट्रेटों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि जिलाधिकारि अमित किशोर ने महामारी के मद्देनजर स्वास्थ्य केन्द्रों के निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण के लिये अधिकारियों एवं चिकित्सेकों को नामित करते हुए उन्हें संबंधित क्षेत्र के स्वास्थ्य केन्द्रो का प्रभावी निरीक्षण अनुश्रवण किये जाने तथा उसकी आख्या भी उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि स्वास्थ्य केन्द्रों का प्रभावी एवं सत्त पर्यवेक्षण सुनिश्चित हो ताकि इस महामारी के रोकथाम के लिये समुचित इलाज जनमानस को उपलब्ध हो सके।
सं भंडारी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास