देवरिया में योगी के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन तैयारी में जुटा
देवरिया,22 सितम्बर(वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्भावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन अपनी तैयारियों में जुट गया है।
आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यहां एक दो दिन में दौरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि हालांकि मुख्यमंत्री के यहां आने का अभी तक कोई आधिकारिक कार्यक्रय नहीं आया है। सम्भावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन अपनी तैयारी में जुट गया है। शहर के सिविल लाईन रोड की सफाई के लिये सफाई कर्मचारी सफाई कार्य में लग गये हैं। सड़क पर बने डिवाइडर की साफ सफाई कराने के बाद डिवाइडर की रंगाई पुताई जोर शोर से कराई जा रही है।
सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री देवरिया जिला अस्पताल और अस्पताल परिसर में स्थापित कोविड-19 अस्पताल का निरीक्षण कर सकते हैं। इसी तरह मुख्यमंत्री के सम्भावित कार्यक्रम को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में सफाई कर्मचारी सफाई कार्य में जुटे रहे।
सं भंडारी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें