देवरियों में दो दिन के लिए कलेक्ट्रेट परिसर सील
देवरिया, 08 सितम्बर(वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया कलेक्ट्रेट परिसर में कोरोना संक्रमितों के मिलने से परिसर को दो दिन के लिए सील कर दिया गया है।
आधिकारिक प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला पूर्ति कार्यालय, अभियोजन विभाग समेत अन्य विभागों के चार कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को सेनीटाइज करने के लिए आगामी 10 सितम्बर तक के लिए सील कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश वर्जित रहेगा।
सं भंडारी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें