दो दिग्गज सहयोगियों के निधन से मुलायम आहत

लखनऊ 08 सितम्बर (वार्ता) लगातार दो दिनो में अपने दो घनिष्ठ सहयोगियों के काल कवलित होने से समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव खासे आहत है और उन्होने अपनी पीड़ा का इजहार मंगलवार को जारी एक बयान के माध्यम से किया।
श्री यादव ने कहा कि दो पुराने सहयोगियों श्री जमुना प्रसाद बोस और श्री एसआरएस यादव के निधन से हृदय बहुत व्याकुल है। लंबे समय तक उनका साथ रहा है। कोरोना संक्रमण से उनका निधन पीड़ादायी होने के साथ उनकी निजी क्षति है। श्री बोस स्वतंत्रता सेनानी लोकतंत्र रक्षक सेनानी के साथ समाजवाद के संघर्षशील योद्धा थे। किसान,गरीब और कमजोर वर्ग के खिलाफ कहीं भी और कैसा भी अन्याय हो, वह मोर्चा खोल देते थे। बांदा से चार बार विधायक और तीन बार मंत्री रहे श्री बोस पर ताउम्र कोई दाग नहीं लगा। वह ईमानदारी,त्याग और सादगी की प्रतिमूर्ति थे।
उन्होने कहा कि श्री एसआरएस यादव वर्ष 1989 में सहकारी बैंक सेवा से रिटायर होने के बाद उनसे जुड़ गये थे। सपा कार्यालय के प्रभारी के तौर पर उन्होने अथक परिश्रम किया और संगठन को गति दी।
सपा संस्थापक ने दोनो नेताओं को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुये परिजनो के प्रति संवेदना व्यक्त की।
प्रदीप
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास