दो दिन से हो रही बारिश से देवरिया जलमग्न

देवरिया,24 सितम्बर(वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया में पिछले दो दिन से हो रही बरसात से पूरा शहर जलमग्न हो गया है ओर जगह जगह पानी भर गया है ।
भारतीय जनता पार्टी की नेता और नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह के शहर को सुन्दर, स्वच्छ और पानी के निकास का समुचित बन्दोबस्त के दावे की दो दिन की बरसात ने पोल खोल दी है । नगर पालिका की लचर सफाई व्यवस्था के कारण देवरिया शहर में आज अधिकांश मुहल्लों के साथ साथ कलेक्ट्रेट परिसर,दीवानी कचहरी परिसर,पुलिस अधीक्षक कार्यालय,पीडब्ल्यूडी डाक के आसपास सरकारी आवासों के अन्दर तक पानी घुस गया है।
इसी तरह डीएम आवास,एसपी आवास,जिला परिषद परिसर में पानी जमा है। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित तमाम कार्यालयों और अदालतों में पानी घुस गया है।
सं विनोद
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास