दो होनहार बेटियां एक जज,दूसरी बनी एसडीएम

जौनपुर,13 सितम्बर (वार्ता) मन से अगर कोई आगे बढ़ने की ठान लें तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं है,उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के अवकाश प्राप्त कांस्टेबल की दो होनहार बेटियों ने इसे सच कर दिखाया है।
पिता के सपने को पूरा करते हुए एक बेटी जज बनी थी और अब दूसरी बेटी का भी चयन एसडीएम के पद हुआ है। दोनों बेटियों की कामयाबी से पूरा परिवार गदगद है और इलाके के लोग परिवार की दोनों बेटियों पर गर्व कर रहे हैं।
जौनपुर जिले के केराकत तहसील क्षेत्र के चकरारेत (नरहन) निवासी जयकिशोर सिंह पीएसी में कांस्टेबल के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। शुरू से ही उनकी इच्छा बेटियों को अफसर बनाने की थी। सेवानिवृत्ति के बाद बेटियों को बराबर प्रोत्साहित करते रहे और उनकी बेटी अंकिता सिंह गत वर्ष न्यायिक सेवा की परीक्षा पास कर अब जज बन गई और इस समय उनकी तैनाती आजमगढ़ में है जबकि दूसरी बेटी आकांक्षा सिंह ने पीसीएस-2018 की परीक्षा में 28वीं रैंक हासिल की है। उसका चयन एसडीएम पद पर हुआ है।
श्री सिंह की पत्नी सावित्री सिंह भारतीय किसान यूनियन (सावित्री ग्रुप) की अध्यक्ष हैं। आकांक्षा सिंह ने स्नातक की शिक्षा आईटी कॉलेज लखनऊ से की है। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और मार्गदर्शन को दिया है। पिता जयकिशोर सिंह का कहना है कि बेटियों ने उनका सीना चौड़ा कर दिया है। मैं खुशनसीब हूं और ऐसी होनहार बेटियों पर मुझे नाज है।
सं त्यागी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास