एसबीआई म्यूचुअल फंड का एसबीआई मैग्नम चिल्ड्रन्स बेनिफिट फंड
नयी दिल्ली 07 सितंबर (वार्ता) एसबीआई म्यूचुअल फंड ने एसबीआई मैग्नम चिल्ड्रन्स बेनिफिट फंड – इन्वेस्टमेंट प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है।
यह एक ओपेन एंडेड फंड है जो माता-पिता को अपने बच्चों के सपनों को पूरा करने के लिए निवेश करने में सक्षम बनाता है। यह निवेश योजना एसबीआई मैग्नम चिल्ड्रन्स बेनिफिट फंड के हिस्से के रूप में एक नई पेशकश है, जिसमें अभी मुख्य रूप से डेट-ओरिएंटेड बचत प्लान है।
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि यह फंड इन्वेस्टमेंट प्लान मुख्य रूप से इक्विटी और इक्विटी से संबंधित उपकरणों में निवेश करेगा, जिसमें इक्विटी ईटीएफ न्यूनतम 65 प्रतिशत के साथ शामिल है।
शेखर
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें