एस्ट्राजेनेका ने कोरोना वैक्सीन का परीक्षण रोका

नयी दिल्ली, 09 सितंबर (वार्ता) ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर कोरोना वायरस (कोविड-19) की वैक्सीन तैयार कर रही दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने एक वालंटियर की तबीयत खराब होने के कारण वैक्सीन का मानव परीक्षण रोक दिया है।

एस्ट्राजेनेका कोरोना वैक्सीन का तीसरे चरण का मानव परीक्षण जारी था और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे कोरोना वैक्सीन को विकसित करने वाले अग्रणी निर्माताओं में शामिल किया हुआ है।

एस्ट्रोजेनेका ने आज कहा कि जब भी परीक्षण के दौरान कोई भी वालंटियर बीमार पड़ता है तो परीक्षण को रोकना आम बात है। एस्ट्राजेनेका ने लेकिन यह नहीं बताया है कि उक्त वालंटियर को स्वास्थ्य संबंधी क्या परेशानी आयी है और वह अपना परीक्षण दोबारा कब शुरू करेगी। अमेरिका, ब्रिटेन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका में इसका परीक्षण वृहद स्तर पर हो रहा है।

विदेशी मीडिया में आयी रिपोर्टों के अनुसार मानव परीक्षण में शामिल ब्रिटेन के एक वालंटियर को रीढ़ की हड्डी को प्रभावित करने संबंधी स्वास्थ्य समस्या आयी है।

अर्चना श्रवण

वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास