एटा में बदमाश चालक व क्लीनर को अगवा कर आलू लदा ट्रक लूटकर फरार
एटा, 22 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में एटा के पिलुआ क्षेत्र में कार सवार हथियार बंद बदमाशों ने चालक और क्लीनर को अगवा करके रास्ते में फेंक दिया और उनका आलू लदा ट्रक लूटकर फरार हो गये।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कल रात ट्रक चालक नीरज अपने साथी क्लीनर के साथ अलीगढ़ से आलू लादकर कानपुर जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर पिलुआ
इलाके में कार सवार हथियार बंद बदमाशों ने उन्हें सुनसान स्थान पर रोक लिया और अपनी कार में बैठाकर मिरहची इलाके में फेंक कर आलू लदा ट्रक लूट कर फरार हो गये।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में चालक नीरज की तहरीर पर पिलुआ थाने में मुकदमा दर्ज कराया दिया। उन्होंने बताया कि लुटेरों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच, स्वाट टीम, सहित कई थानों की पुलिस लगी है।
सं त्यागी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें