गांवों के आत्मनिर्भर होने से समाज में आयेगा सकारात्मक बदलाव: योगी
लखनऊ, 28 सितम्बर(वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि गांवों के आत्मनिर्भर होने सें समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन व स्थिति में सकारात्मक बदलाव आएगा।
श्री योगी सोमवार को यहां वर्चुअल माध्यम से पंडित दीन दयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के सम्बन्ध में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा), लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित व्याख्यान माला को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने कहा था कि गांवों के आत्मनिर्भर होने से समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन व स्थिति में सकारात्मक बदलाव आएगा। इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान की घोषणा की गयी है। यह अभियान सशक्त एवं समृद्ध भारत की परिकल्पना को साकार करेगा।
उन्होंने कहा कि 25 सितम्बर को अन्त्योदय के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयन्ती मनायी गयी है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में दो वर्ष पूर्व पण्डित जी की जन्मशती का भी आयोजन किया गया। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि यह वर्ष कई अर्थाें में अत्यन्त महत्वपूर्ण है। इस दौरान पूरा विश्व कोविड-19 की महामारी से प्रभावित है। इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सही समय पर उचित और लोक कल्याणकारी निर्णय लिये जाने से हमारा देश सुरक्षित स्थिति में है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत घोषित प्रधानमंत्री आर्थिक पैकेज के माध्यम से देश महामारी से भी निपट रहा है और सतत आर्थिक विकास के लिए भी प्रयत्नशील है।
भंडारी
जारी वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें