घूस लेने का वीडियो वायरल होने पर दरोगा लाइन हाजिर

सिद्धार्थनगर 20 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में घूस लेने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक राम अभिलाख त्रिपाठी ने चिड़िया थाने पर तैनात उपनिरीक्षक सुरेंद्र तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया है ।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को कहा कि मामले की जांच उप पुलिस अधीक्षक शोहरतगढ़ को सौंपी गई है जिसके आधार पर उपनिरीक्षक के खिलाफ अगली कार्रवाई की जाएगी।
वायरल वीडियो में उपनिरीक्षक को पीड़ित से रुपए लेकर उसकी गिनती करते हुए दिखाया गया है। इसके पहले जोगिया कोतवाली के प्रभारी अंजनी कुमार राय और एक सिपाही का रुपया लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया था।
सं विनोद
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास