गोंडा के 63 गांव अयोध्या के राममंदिर तीर्थ क्षेत्र में शामिल होंगे
गोण्डा, 17 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गोण्डा व अयोध्या को जोड़ती सरयू नदी के तीरे बसे तिरसठ गांवों के श्री राममंदिर तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में शामिल करने के अयोध्या विकास प्राधिकरण के प्रस्ताव से जिले के विकास की उम्मीद जग गयी हैं।
कई वर्षों से विकास की बाट जोह रहे गोण्डा के नवाबगंज नगर पालिका समेत तरबगंज तहसील के सरयू नदी से लगे तिरसठ गांवों को अयोध्या मे शामिल करने के लिये अयोध्या विकास प्राधिकरण नें राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा है । आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि , जिले के नदी किनारे बसे गांवों के ट्रस्ट क्षेत्र मे शामिल होने के बाद पिछड़ापन की मार झेल रहे गोण्डा को विकसित करने मे काफी आसानी होगी ।
उन्होनें कहा कि अयोध्या मे शामिल करने के लिये प्राधिकरण ने जिले के दुर्गागंज, फत्तेपुर,इस्माइलपुर, जफरापुर, लोलपुर कटरा, महेशपुर ,बालापुर, कनकपुर,नगवां, दुल्ला पुर और तुरुकौली समेत तिरसठ गांवों की सूची भेजी है । चौरासी कोसी परिक्रमा परिधि मे आने वाले इन सभी गांवों के अयोध्या तीर्थ स्थल पर्यटन स्थल से जुड़ने पर गोण्डा जिले के विकास का मार्ग भी तेजी से प्रशस्त होगा ।
जैसे ही नवाबगंज नगर पालिका और प्रस्तावित गांवों को अयोध्या से जोड़ने की खबर फैली वैसे ही दिल्ली, गुजरात, बंगाल, राजस्थान व कई प्रांतों के रामभक्तों द्वारा धर्मशाला, रिजार्ट्स, होटल श्री राममंदिर के निर्माण के पश्चात देश विदेश से आने वाले संभावित लाखों श्रद्धालुओं के लिये बनवाने के लिये मुंह मांगी कीमत देने को तैयार हैं जिससे जमीनों के भाव आसमान छूने लगे हैं ।
सं विनोद
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें