गोरखपुर में 149 और कोरोना संक्रमित,संख्या हुई 14061

गोरखपुर, 20 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रविवार को 149 और कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद जिले में इनकी संख्या बढ़कर 14061 हो गयी है।
आधिकारिक सूत्रो ने बताया कि आज प्राप्त जांच रिपोर्ट में 149 और संक्रमितों की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि संक्रमितों में शहरी क्षेत्र में 52 और ग्रामीण क्षेत्रो में 46 तथा अन्य इलाके से 51 नये संक्रमित मिले है । उन्होंने बताया कि
14061 संक्रमितों में से एक बुजुर्ग की आज मृत्यु होने के साथ अभी तक 166 की मौत हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि अभी तक 12261 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं । अभी 1591 कोरोना एक्टिव केस हैं,जिनका उपचार जिले के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
उदय त्यागी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास