गोरखपुर में 191और संक्रमित मिले,संख्या हुई 14312

गोरखपुर,22 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मंगलवार को 191 और कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद जिले में इनकी संख्या बढ़कर 14312 हो गयी।
आधिकारिक सूत्रो ने आज बताया कि मंगलवार को प्राप्त जांच रिपोर्ट में 191 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें गोरखपर जिले के शहरी क्षेत्र के 126 , ग्रामीण क्षेत्र के 54 तथा अन्य इलाके में 11 मरीज शामिल हैं। इलाज के दौरान तीन संक्रमित बुर्जुगों की मृत्यु हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 214 हो गयी।
उन्होंने बताया कि अभी तक जिले में कोरोना संक्रमण की चपेट में आये 12677 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 1421 संक्रमित लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस महामारी से संक्रमित 72 और 73 वर्षीय पुरूष की मृत्यु बाबा रदाघवदास मेडिकल कालेज गोरखपुर में और एक 83 वर्षीय पुरूष की मौत रक्षित अस्पताल गोरखपुर में आज इलाज के दौरान हुयी है।
उदय त्यागी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास