हर मुद्दे पर फेल है भाजपा सरकार -दुधनाथ मौर्या प्रभारी
सहजनवा गोरखपुर, भाजपा के जन विरोधी नीतियों से आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विधान सभा सहजनवा मे जिला उपाध्यक्ष प्रभारी दुधनाथ मौर्य के नेतृत्व में करीब दो दर्जन गांव बनौली, बनकटीया,शाहपुर, भैसला, पुंडा, मेहरुकुडल, कुआबार टडवाकला, चिलौना में में घर घर पहुच एवं चौपाल लगा कर । इस दौरान उन्होंने लोगों में अगस्त क्राति का पम्पलेट वितरित कर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराया।
सपा के जिला उपाध्यक्ष प्रभारी दुधनाथ मौर्य ने बताया कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों को झूठ बोल कर छलने की कार्य कर रही है। इनके कथनी करनी में जमीन आसमान का अंतर है। केंद्र में भाजपा की सरकार ने छह साल पूरे कर लिए हैं। इन वर्षों में भाजपा ने गरीबों, किसानों और मजदूरों के हित में जो बडी-बडी लम्बी घोषणाएं की, उन पर आज तक अमल नहीं हुआ। भाजपा की सरकार ने जनता का पूरा भरोसा तोडने व गरीब विरोधी कार्य कर रही है। भाजपा की सरकार में तेजी से महंगाई बढ़ी है। डीजल-पेट्रोल की कीमतें रोजाना बढ नरही है। इससे हर तबका प्रभावित हो रहा है और महंगाई तेजी से बढ रही है। केंद्र की सरकार सीमाओं की सुरक्षा और देश की संप्रभुता बचाने में असमर्थ है। नागरिकों के अधिकार को कुचला जा रहा है। विधानसभा सहजनवां के पूर्व विधायक यशपाल सिंह रावत ने कहा कि भाजपा राज में किसान कामगार, श्रमिक और नौजवान सबसे बदहाल सरकारी भर्तियों के नाम पर युवाओं को छला जा रहा हैं। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष गिरीश यादव,जिलापंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामनाथ यादव,राजेंद्र यादव,प्रदेश सचिव मुरारी मौर्या,ताज मोहम्मद मजनु,रबी निषाद,प्रेम यादव,अजीत यादव,इंद्रेश प्रसाद,रमेश लोहीया, निरजंन पासवान,निरज कनौजिया, इंदजीत ग्राम प्रधान, जयराम यादव,अजीत कनौजिया, मिठाई लाल,राजेश, विकास, संजय यादव,विनोद गोड,मोहम्मद अली,विजय गुप्ता,सोनु यादव,ब्रम्हादेव निषाद,महेश समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें