हरदोई में भी लव जेहाद का मामला, तीन युवक गिरफ्तार

हरदोई,19 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में लव जेहाद का मामला सामने आने पर पुलिस ने तीन युवको को आज गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के रहने वाले तीन मुस्लिम युवकों ने अपना नाम बदलकर छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक युवती और दो किशोरियों को शादी करने और नौकरी का झांसा देकर बुलाया था। युवतियों का आरोप है कि उन्हें बंधक बनाकर रखा और उनकी ज्वेलरी लूट ली। साथ ही तीनों पर धर्मांतरण करने का दबाव बनाया। युवकों ने उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। किसी तरह युवकों के चंगुल से छूट कर तीनों युवती कोतवाली पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की।
उन्होंने बताया कि लव जेहाद और जबरिया शारीरिक शोषण करने के प्रयास की सूचना पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास, बंधक बनाकर रखने, लूटपाट और जबरिया धर्मांतरण कराने के प्रयास समेत कई धाराओं में कोतवाली संडीला इलाके के काशीराम कॉलोनी के रहने वाले शकील अहमद,इमरान और नूर आलम के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पिछले एक साल से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली एक 26 वर्षीय युवती उसकी 16 बहन और एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ यह तीनों युवक अपना नाम बदलकर फोन से बात कर रहे थे। दोस्ती के बाद तीनों युवकों ने युवती और किशोरियों को शादी करने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर उन्हें बुलाया। जिसके बाद 16 सितम्बर को तीनों लखनऊ पहुंची ,जहां तीनों युवक उनसे मिलने के बाद उन्हे अपने साथ संडीला स्थित कांशीराम कॉलोनी लेकर पहुंचे और उन्हें बंधक बनाकर रखा। जहां तीनों को पता चला कि वे मुस्लिम हैं। मुस्लिम युवकों ने हिंदू धर्म से ताल्लुक रखने वाली युवती और दो किशोरियों पर धर्मांतरण करने का दबाव बनाया साथ ही उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की और उनकी ज्वेलरी भी लूट ली। सूचना पर पुलिस ने काशीराम कॉलोनी में छापेमारी की और आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया ।
सं त्यागी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास