इस साल के अंत तक शुरू होंगी कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान
लखनऊ 03 सितम्बर ( वार्ता) भगवान बुद्ध की निर्वाण स्थली कुशीनगर में बन रहा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट इस साल के अंत तक पूरा हो जायेगा और उससे उड़ान भी शुरू हो जायेगी ।
एयरपोर्ट को भव्य और आकर्षक बनाने के लिये जोर शोर से काम चल रहा है । स्थानीय प्रशासन काम की रोजाना की रिपोर्ट सरकार को दे रहा है । इस विश्व स्तरीय बनाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है । राज्य के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी हो रहे काम की खुद निगरानी कर रहे हैं । संभवत: इसका उदघाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे ।
श्री नंदी ने कहा कि कुशीनगर एयरपोर्ट से पहली उड़ान श्रीलंका के कोलंबो के लिये होगी । इसके अलावा बौद्ध धर्म को मानने वाले अन्य देशों के लिये भी उड़ान शुरू होगी । इसके लिये अलग अलग एयरलाइन्स कंपनियों से बात की जा रही है ।
केंद्रीय उड्डयन मंत्री का छह सितम्बर का कुशीनगर दौरा प्रस्तावित है । वो हो रहे काम की समीक्षा करेंगे ।
कुशीनगर का यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह ,वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट के बाद तीसरा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट होगा ।
विनोद
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें