इटावा में बदमाश मुनीम से तीन लाख का सोना तथा एक लाख रूपये नगद लूटकर फरार

इटावा, 19 सितंबर(वार्ता) उत्तर प्रदेश में इटावा के ऊसराहार क्षेत्र में शनिवार को मोटरसाइकिल सवार बदमाश सर्राफा व्यापारी के मुनीम से तीन लाख रुपये का सोना और एक लाख रुपये नगद लूटकर फरार हो गये।
पुलिस सूत्रों यहां बताया कि कस्बा ऊसराहार में बालाजी ज्वैलर्स के नाम से रवि वर्मा की सर्राफा की दुकान हैं । वह युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष भी हैं । शनिवार की सुबह नौ बजे के करीब अपने मुनीम रविंद मिश्रा से भरथना में अपने रिश्तेदार श्रीकृष्ण माधव की सर्राफा दुकान पर 60 ग्राम सोने के आभूषण और एक लाख रुपये भेजे थे । वह भरथना के बालूगंज में जब वह टेंम्पू से उतरकर दुकान पर जा रहे थे तभी बाइक पर सवार दो लोग आए और मुनीम को दुकान पर छोड़ देने का झांसा देकर बैठा लिया। बाइक को वापस गल्ला मंडी की दिशा में भगा दिया। जिस पर मुनीम ने एतराज जताया तो बदमाशों ने धमकी देकर चुप करा दिया । इस दौरान मुनीम की जेब से सर्राफा व्यवसायी के द्वारा भेजे गए तीन लाख रुपये के सोने के गहने और एक लाख रुपये जेब से निकाल लिए और गल्ला मंडी के पास एकांत में मुनीम को छोड़कर भाग गये ।
घटना की जानकारी मुनीम ने सर्राफा व्यवसायी को दी। मौके पर पहुंचे व्यापारी ने घटना की सूचना भरथना थाना पुलिस को दी।
युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि वर्मा के मुनीम से हुईं लूट की घटना को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष चौहान ने नाराजगी जताई है । उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर से घटना के शीघ्र खुलासा की मांग की है । मांग करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि चक्रवर्ती उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल कौशल सुनील यादव, आदि व्यापारी शामिल हैं।
सं भंडारी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास