इटावा में पति ने कर दी पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
इटावा,22 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के सिविल लाइन इलाके में वृंदावन काॅलोनी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिलाध्यक्ष की भतीजी की उसके पति ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक नगर डा0 रामयश सिंह ने आज यहाॅ यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वृंदावन कालोनी निवासी उदय प्रताप सिंह की पत्नी 25 वर्षीय सौम्या उर्फ स्वीटी घर में मृत अवस्था में मिली । उसके मुंह से झाग निकल रहा था जबकि उसके गले में गहरे निशान थे । पुलिस का दावा है उदय प्रताप ने पत्नी की हत्या कर उसे जमीन पर लिटा दिया । हत्यारोपी बाद में छोटे बच्चे को अंदर ही बंद करके बाहर ताला लगा दिया । उसके बाद पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी ने या तो आत्महत्या कर ली है या किसी ने उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके सेे फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
उन्होंने बताया कि सौम्या के चाचा अमित कुमार ने बताया कि स्वीटी के शरीर पर कई जगह नीले निशान थे,जिससे पता चलता है कि हत्या के पहले उसके साथ मारपीट की गई थी । उसकी नाक टूटी है। मामले की जानकारी होने पर मृतका के रिश्ते के चाचा भाजपा जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह धाकरे भी मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी की।
उन्होंने बतायाा कि करीब छह साल पहले सौम्या और उदय प्रताप का विवाह हुआ था। पति-पत्नी में विवाद के चलते स्वीटी तीन साल से मायके में ही रह रही थी। वहीं उदय प्रताप वृंदावन काॅलोनी में मकान में अकेला रहता है।
सं त्यागी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें