जसवंत सिंह के निधन पर योगी दुखी
लखनऊ 27 सितम्बर,(वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री योगी ने कहा कि श्री जसवंत सिंह एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे। केन्द्र सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने अपने दायित्वों का कुशलतपूर्वक निर्वहन किया। सांसद के रूप में उन्हाेने लंबी अवधि तक अपनी सेवाएं प्रदान की। श्री जसवंत सिंह के निधन से हुई क्षति की भरपाई होना कठिन है।
उन्होने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
प्रदीप
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें