जौनपुर में 26 सिपाही हुए लाइन हाजिर

जौनपुर 13 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले में मल्हनी विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के थानों पर पिछले तीन साल से अधिक समय से तैनात 26 सिपाहियों को रविवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया ।
मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के विधायक पारसनाथ यादव के निधन पर उपचुनाव होने वाला है।
इसे देखते हुये क्षेत्र में पड़ने वाले थानों महाराजगंज व जफराबाद से तीन -तीन , लाइन बाजार से आठ , सिकरारा से चार , बक्सा से एक व सरायख्वाजा से सात कुल 26 सिपाहियों को आज तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया ।
सं विनोद
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास