जीजा के घर रहकर पढ़ाई कर रही साली आभूषण व नगदी लेकर हुई चंपत…

लखनऊ/सोनभद्र
सोनभद्र की राब‌र्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के घुवास कालोनी में किराए के मकान में रहने वाले निजी चिकित्सक की साली नकदी, आभूषण व अन्य कई सामान पर सेंध लगा कर फरार हो गई। किशोरी के घर में न मिलने पर मामले का पर्दाफाश हुआ और सूचना पुलिस को दी गई। सर्विलांस की मदद से किशोरी की लोकेशन वाराणसी में मिलने के बाद परिजनों के साथ गई पुलिस ने किशोरी को वहां से अपनी हिरासत में लिया, उससे पूछताछ की जा रही है।
घुवास कालोनी में किराये के मकान में निजी चिकित्सक अनिल कुमार पासवान पत्नी व बच्चों के साथ रहते हैं। इसी घर में चिकित्सक की पत्नी के चाचा की बेटी (15 वर्षीय ममता) भी रहकर पढ़ाई कर रही थी। अनिल कुमार पासवान व उनकी पत्नी रीता देवी शनिवार की सुबह सोकर उठे तो ममता घर में नहीं मिली। घर में खोज करने के दौरान आलमारी से नकदी, आभूषण, मोबाइल व साइकिल गायब मिली।
अनहोनी की आशंका के चलते घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही राब‌र्ट्सगंज कोतवाली के प्रभारी जय प्रकाश शर्मा, क्राइम ब्रांच प्रभारी प्रदीप सिंह व सर्विलांस सेल प्रभारी सरोजमा सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की। घर से गायब मोबाइल का सर्विलांस से लोकेशन वाराणसी में मिला। राब‌र्ट्सगंज कोतवाली पुलिस की एक टीम चिकित्सक व उनकी पत्नी को साथ लेकर वाराणसी पहुंची और ममता को “बरामद” कर अपने साथ ले गई।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास