जीप-कार की आमने-सामने की टक्कर, तीन बच्चो समेत श्रद्धालु घायल
कुशीनगर,20 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में कसया-रामकोला मार्ग पर रविवार को जीप और कार के बीच हुई टक्कर में तीन बच्चों और पांच महिलाओं समेत नौ श्रद्धालु घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देवरिया शहर निवासी जगमोहन परिवार के चार सदस्य रामकोला धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। वहीं रामकोला धाम से दर्शन करके कुछ लोग जीप से कसया लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि रामकोला-कसया मार्ग पर बैरिया चौराहे से लगभग 150 मीटर पहले कार और जीप में टक्कर हो गयी। टक्कर के बाद जीप सड़क के किनारे पलट गई।
उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने दोनों वाहनों से घायलों को निकाल कर कसया सीएचसी भेज दिया।
सं त्यागी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें