जिलाधिकारी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाला गिरफ्तार

भदोही, 22 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में भदोही के शहर कोतवाली इलाके में जिला अधिकारी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में प्रधानपति को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि भदोही विकास खण्ड के तहत सोनहर छितिउना के ग्राम प्रधान के पति को भदोही भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव की लिखित शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार प्रधान पति गुलाब चन्द्र उर्फ मुन्ना यादव ने भदोही जिलाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद के खिलाफ अभद्र भाषा को प्रयोग किया था जिसका एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
इस सम्बन्ध में भदोही कोतवाली प्रभारी संतोष राय ने बताया कि ग्राम सभा के ग्रामीणों ने गांव के विकास में धांधली व घोटाले को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की थी। शिकायत के बाद नाराज प्रधान पति गुलाब चन्द्र उर्फ मुन्ना यादव ने जिलाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था जिसे किसी ने रिकाॅर्ड करके ऑडियो वायरल कर दिया था। भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने लिखित शिकायत करते हुए प्रधानपति पर कार्रवाई की बात कही थी। पुलिस ने प्रधानपति गुलाब चन्द्र उर्फ मुन्ना यादव को गिरफ्तार किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
सं भंडारी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास