कार की चपेट में आकर एक की मृत्यु, तीन घायल

कुशीनगर, 21 सितम्बर(वार्ता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में सोमवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सुबह शराब के नशे में धुत एक लग्जरी कार चालक ने तमकुही सेवरही मार्ग पर चार लोगों को टक्कर मार दी जिससे एक की मृत्यु हो गयी तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में तरयासुजान क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के पास एक बिहार के जहानाबाद के रहने वाले मनोज चौधरी (45) की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा भटवलिया के पास एक व्यक्ति को टक्कटर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन लेकर सेवरही कस्बे की तरफ भाग रहे चालक ने बनरहा पश्चिम पट्टी गांव के पास मजिस्टर सिंह को तथा किसान पीजी कॉलेज पास अनवर को भी टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये। दो घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।
सूत्रों ने बताया कि हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने कार पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी बीच कार सरकारी अस्पताल के सामने एसआर पंप के पास आकर सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर से भिडन्य हो गई। भीड़ ने देवरिया के रहने वाले शराबी चालक धीरज वर्मा की जमकर पिटाई कर दी। घायल अवस्था में चालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। कार को पुलिस ने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सं भंडारी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास