कार ट्रक से टकराई एक की मौत चार की हालत गंभीर
बस्ती 06 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बस्ती में रविवार को संत कबीर नगर जिले से लखनऊ जा रही कार बस्ती में अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर राम जानकी चौराहे पर ट्रक से टकरा गई जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई तथा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है| पुलिस सूत्रों ने आज यहां कहा कि संत कबीर नगर जिला मुख्यालय से कार द्वारा लखनऊ जा रहे देवेश पांडे ,राणा प्रताप सिंह ,आशुतोष शुक्ला ,मनीष कुमार और मनीष अवस्थी एक ही कार पर सवार होकर लखनऊ जा रहे थे । राम जानकी तिराहे पर कार आगे जा रही ट्रक से कार टकरा गई।
इससे कार में सवार देवेश पांडे की मौके पर मौत हो गई। चारों घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है ।
सं विनोद
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें