कौशांबी में पाल समाज ने किया एकता कपूर की वेब सीरीज का विरोेध

कौशांबी, 08 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कौशांबी में मंगलवार को फिल्म निर्देशिका एकता कपूर की वेब सीरीज को लेकर पाल समाज के लोगों द्वारा जोरदार विरोध दर्ज कराते हुए उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा।
उप जिलाधिकारी को सौपे ज्ञापन में एकता कपूर के विरुद्ध संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करना एवं वेब सीरीज में जिसमेंअहिल्याबाई होलकर से जुड़े आपत्तिजनक दृश्यों को हटाया जाने की मांग की गई है।
पाल समाज ने आरोप लगाया है कि फिल्म निर्देशिका एकता कपूर द्वारा वर्जिन भास्कर 2 वेब सीरीज तैयार की गई है जिसमें फिल्माए गए लोकमाता अहिल्याबाई होलकर महिला छात्रावास में अश्लीलता एवं गंदे दृश्य फिल्माए है।
पाल समाज के लोगों ने भारी संख्या में जिला मुख्यालय चौराहा से लेकर कलेक्ट्रेट तक जोरदार प्रदर्शन किया।
राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम राजेश चंद्रा को देकर मांग की गई है कि अहिल्याबाई होलकर को लेकर जो वेब सीरीज तैयार की गई है ।उसमेसे अश्लीलता एवं गंदे दृश्य को हटाया जाए। क्योंकिआपत्तिजनक वेब सीरीज से पाल बिरादरी की भावनाओं को ठेस पहुंचा है।
सं भंडारी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास