केरल से गिरफ्तार देवबंद निवासी हवाला कारोबारी गुल नवाज के परिजनों ने साधी चुप्पी
सहारनपुर,23 सितम्बर (वार्ता) केरल से गिरफ्तार देवबंद निवासी हवाला कारोबारी गुल नवाज की गिरफ्तार के बाद यहां क्षेत्रीय पुलिस और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं जबकि उसके परिजनों ने चुप्पी साध रखी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार देवबंद इलाके के फुलास अकबर निवासी कामिल के पुत्र गुल नवाज पुत्र कामिल कीएनआईए ने केरल से श्रीअनंतपुरम में हवाला कारोबारी और आतंकवादियों से संबंध रखने के संबंध में गिरफ्तार किए जाने के बाद क्षेत्रीय पुलिस और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं।
उन्होंने बताया कि गुल नवाज की गिरफ्तारी पर उसके परिजनों ने यहां चुप्पी साध ली और अपने संपर्क माध्यमों को भी बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि गुल नवाज अपने परिवार में तीसरा और सबसे छोटा बेटा है। वर्ष 2016 में मुजफ्फरनगर में हवाला एजेंट के रूप में इसका नाम प्रकाश में आया था। काफी दिनों तक यहां छुपने-छिपाने के बाद गुल नवाज सऊदी अरब भाग गया था। वहां जाकर भी उसने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अपने स्थानीय संपर्कों के जरिए हवाला कारोबार जारी रखा।
इसी दौरान सऊदी अरब पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद वहां की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया था। हाल ही में भारत के कुछ हवाला कारोबारियों की शिकायत पर गुल नवाज का प्रकरण फिर सामने आया था। अकबरपुर गांव के प्रधान शहजाद और पूर्व प्रधान अमीरहमजा ने आज बताया कि गुल नवाज एक संदिग्ध हवाला कारोबारी है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय रहने के बाद वह सऊदी अरब भाग गया था।
सं त्यागी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें