कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं का सेवा कार्य अविस्मरणीय: योगी

लखनऊ 06 सितम्बर,() उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना कालखण्ड के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने सेवा की जो अद्भुत मिसाल पेश की है, वह अविस्मरणीय है और इसकी सर्वत्र सराहना हुई है।

भाजपा की सेवा कार्यो पर आधारित ई बुक के विमोचन के अवसर पर श्री योगी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये रविवार को कहा कि “ यह हम सबके लिए आह्लादित करने वाला क्षण था। जब एक तरफ कोरोना की वजह से व्यापक पैमाने पर पलायन हो रहा था तो दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ता जान की परवाह किए बिना सेवा के इस कार्य के साथ जुड़े रहे। जब सड़कों पर रेला चलता था, तब भाजपा कार्यकर्ता भोजन दे रहे थे। किसी ने पानी पिलाने का काम किया तो कोई चप्पल पहनाने का कार्य कर रहा था। कार्यकर्ताओं ने नर सेवा, नारायण सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। इस सदी की सबसे बड़ी महामारी के खिलाफ जब लड़ाई चल रही थी। जब कभी विभिन्न राजनीतिक संगठनों की चर्चा होगी, उस समय ई-बुक आने वाली पीढियों के लिए एक नई प्रेरणा का माध्यम बनेगी।”

उन्होने कहा कि कोरोना महामारी के समय सरकार और संगठन का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। संगठन और विचार परिवार का सहयोग न मिलता तो कोरोना से निपटना और बड़ी चुनौती हो जाता। विपक्ष जहां बाल की खाल निकालने में व्यस्त था और सेवा के किसी कार्य से खुद को जोड़ नहीं सका वहीं भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अपनी जान की परवाह न करते हुए जन सेवा में संलग्न था।

इसके पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ई-बुक विमोचन कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता अन्त्योदय की भावना से प्रेरित होकर सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र को आत्मसात कर एंडी चोटी का जोर लगा के जनता की सेवा में जुट गए। कोरोना काल में प्रदेश में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने सेवा के अनुकरणीय कार्य किये। महामारी की दौर में जरूरतमंद व्यक्ति भूंखा ना सोए इसके लिए 4 करोड़ 32 लाख भोजन पैकैट, 40 लाख 54 हजार राशन किट वितरण करने के साथ-साथ 92 लाख 44 हजार मास्क भी वितरित किये गए।

प्रदीप

जारी वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास