कोविड 19 की इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा: कमलेश पासवान

गोरखपुर, आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के बाल चिकित्सा संस्थान में 300 शैय्या कोविड-19 लेवल-3 चिकित्सालय का शुभारंभ तथा गेस्ट हाउस 100 बेड पी जी छात्रावास एवं बीo एसo एलo लैब-3 का लोकार्पण किया।इस अवसर पर बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि जब सभी प्रकार की सुविधाएं मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध हो गई है तो कोविड 19 के इलाज के लिए किसी मरीजों को अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे आम जन को इलाज कराने में अधिक सुविधा मिलेगी। इसके लिए बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त किया है। यह जानकारी सांसद मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव ने दी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास