कुशीनगर अन्तर्राष्ट्री हवाई अड्डे के लिए नौ सदस्यीय स्वास्थ्य टीम तैनात

कुशीनगर 23 सितम्बर(वार्ता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जल्द उड़ान शुरू कराने को लेकर जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। बुधवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद हवाई अड्डे पर नौ सदस्यीय स्वास्थ्य टीम की तैनाती कर दी गई।
आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर सवा दो बजे तक वीडियो कान्फ्रेंसिंग में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 एन पी गुप्ता ने एयरपोर्ट अथारिटी के अधिकारियों को हवाई अड्डे पर नौ सदस्यीय टीम तैनात करने की जानकारी दी। कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से एयरपोर्ट पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को इंटरनेशनल हेल्थ रेगुलेशन-2005, रोल एंड रिस्पांसिबिलिटी ऑफ एयरपोर्ट हेल्थ आर्गनाइजेशन, वेक्टर सर्विलांस एंड सैनिटेशन, आईएचआर रेगुलेशन, स्क्रीनिंग ऑफ पैसेंजर आदि के बारे में जानकारी दी गई।
वीडियो कान्फ्रेंसिंग में डाॅ0 पी के सेन, डाॅ0 प्रदीप खाशनोबिश, डाॅ0 तरुन कुमार, रिजनल डायरेक्टर लखनऊ डाॅ0 वी के चौधरी, डायरेक्टर कम्यूनिकेबल डिजीज यूपी डाॅ0 राजेंद्र कपूर, डीडी लखनऊ डाॅ0 सचिन कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियों को एयरपोर्ट पर उपलब्ध कराई जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी।
अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर के लिए डाॅ0 मुकेश यादव, डाॅ0 मुन्ना गोंड, फार्मासिस्ट संतोष कुमार प्रसाद, अशोक कुमार, उपचारिका पूनम राय, सहायक उपचारिका सुप्रिया खरवार, बीएचडब्ल्यू अरविंद कुमार, वार्ड ब्वॉय अरुण कुमार भारती व रामनाथ प्रसाद शामिल हैं। ये सभी सदस्य एयरपोर्ट पर नियमित स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती होने तक कार्यरत रहेंगे।
सं भंडारी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास