कुशीनगर: अंतर्राष्ट्रीय एअरपोर्ट के परिसर बनेगा पर्यटन सूचना केन्द्र

कुशीनगर 25 सितम्बर(वार्ता) उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में भी वाराणसी, लखनऊ व प्रयागराज की तर्ज पर पर्यटन विभाग अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त पर्यटन सूचना केंद्र बनायेगा।
आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि कुशीनगर अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आने वाले पर्यटकों को क्षेत्रीय स्थलों के अलावा देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों के विषय में जानकारी मिलेगी। कुशीनगर एयरपोर्ट से जल्दी ही अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने वाली है। इसके लिए सभी विभाग अपने-अपने स्तर से तैयारी कर रहे हैं। इसी के चलते पर्यटन विभाग ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है।
उन्होंने बताया कि पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण इस एयरपोर्ट पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त पर्यटन सूचना केंद्र खोलने का निर्देश प्रदेश सरकार ने दिया है। शुक्रवार को क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी रविंद्र कुमार ने एयरपोर्ट का दौरा कर पर्यटन सूचना केंद्र स्थापित करने के लिए भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने कुशीनगर एयरपोर्ट के प्रभारी व गोरखपुर एयरपोर्ट के निदेशक ए के द्विवेदी व उप महाप्रबंधक (नियंत्रक) संजय नारायण से बातचीत भी की।
पर्यटन अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं पर्यटन महानिदेशक एनजी रवि कुमार के निर्देश पर पर्यटन सूचना केंद्र स्थापित करने के लिए कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। पर्यटक सूचना केंद्र पर देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों की तस्वीर भी लगाई जाएगी। इसके अलावा उन स्थलों की ऐतिहासिकता व प्राचीनता, आवागमन की सुविधा आदि की जानकारी भी दी जाएगी। यह पर्यटन सूचना केंद्र एयरपोर्ट के एराइवल बिल्डिंग के पास बनाया जाएगा।
इस दौरान पर्यटक सूचना अधिकारी राजेश कुमार भारती समेत कई अन्य अफसर भी मौजूद थे।
सं भंडारी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास