कुशीनगर एअरपोर्ट परिसर से चार धर्मस्थलों को हटाने का काम शुरू
कुशीनगर 02 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर में स्थित चार धर्मस्थलों को हटाने का काम शुरू हो गया है।
अधिकृत सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि निर्माणाधीन एयरपोर्ट से जल्द उड़ान को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया एवं जिला प्रशासन ने सभी अवरोधों को दूर करने का कार्य तेज कर दिया है। एयरपोर्ट परिसर में चार पूजा स्थलों पूरे विधिविधान के साथ मंगलवार शाम तक स्थानांतरित कर दिया गया। जन भावना से जुड़े होने के चलते मामला संवेदनशील था।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया पूर्ण बोहरा ने बेलवा दुर्गाराय व बेलवा रामजस गांव के बुद्धिजीवियों व सभासद अशोक जायसवाल, पूर्व प्रधान चंद्रभूषण मिश्र, हियुवा नेता ओमप्रकाश वर्मा आदि के साथ बैठक कर देव स्थलों को हटाने पर सहमति बनाई। मंगलवार सुबह प्रोजेक्ट इंजीनियर सुनील तिवारी ने विधि विधान पूर्वक पूजन कराया। इसके बाद गाजे बाजे के साथ देवी देवताओं की पिंडी व प्रतिमा रथ पर रखकर नवनिर्मित मंदिर ले जाया गया, जहां पूजा पाठ कर प्रतिमा व पिंडी को प्रतिस्थापित कराया गया।
सं प्रदीप
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें