कुशीनगर के नवविवाहिता का शव पंखे से लटका मिला

कुशीनगर 03 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के रामकोला इलाके के गांव परवरपार में एक नवविवाहिता का शव पंखे से लटका मिला। इसकी जानकारी तब हुई जब उसका पति मुकेश कल देर रात दुकान से आया।
लड़की के परिजनों व पुलिस को मुकेश ने जानकारी दी। महराजगंज की रहने वाली नेहा की शादी इसी साल बीते 27 जून को मुकेश से हुई थी। बुधवार की सुबह मुकेश रोज की तरह दुकान चला गया। रात घर लौटने पर कमरे में पत्नी की लाश पंखे से लटकी देखी ।
पुलिस ने कहा कि शादी हुए अभी 90 दिन नहीं हुआ है, इसलिए बिना मजिस्ट्रेट के आदेश के लाश को सील नहीं किया जा सकता।
सं विनोद
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास