कुशीनगर में 11 तस्कर गिरफ्तार, छह ट्रकों में 154 गोवंशीय पशु बरामद
कुशीनगर, 18 सितम्बर(वार्ता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में तरयासुजान थाना पुलिस ने फोरलेन के टड़वा चौराहे के पास सड़क पर घेराबंदी करके बिहार की ओर जा रहे छह ट्रकों को पकड़ा जिसमें 154 गोवंशीय पशु बरामद हुए।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि तरयासुजान थाना पुलिस ने गुरूवार रात फोरलेन के टड़वा चौराहे के पास सड़क पर घेराबंदी करके बिहार की तरफ जा रहे छह ट्रकों को पकड़ा जिसमे 154 गोवंशीय पशु बरामद हुए।
उन्होंने बताया शुक्रवार की दोपहर में तरयासुजान थाने में इन ट्रकों से पशुओं को उतारकर गिना गया तो कुल 154 मवेशी इन पर लदे पाए गए। पुलिस ने 11 पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
सूत्रों ने बताया कि एक सूचना के आधार पर हाइवे से गुजरने वाले ट्रकों की तलाशी शुरू की। इस दौरान हाइवे पर ट्रकों की कतार लग गई। इनमें से छह ट्रकों पर उन पर सवार 11 लोगों को पकड़कर थाने भेजा गया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आजमगढ़ से संतकबीरनगर होते हुए गोरखपुर व कुशीनगर के रास्ते इन ट्रकों को पूर्णिया भेजा जा रहा था। वहां से इन्हें कोलकाता भेजा जाता है।
तरयासुजान एसओ धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इन ट्रकों के साथ पकड़े गए तस्कर मेराज अंसारी, आरिफ अंसारी, हारुन, खुर्शीद व मोहम्मद आजमगढ़ जिले के निवासी हैं जबकि मोहम्मद आरिफ अंबेडकरनगर, इरफान व मुबारक सिद्धार्थनगर तथा अब्दुल कयूम, नबी मोहम्मद व जगत नारायण सिंह संतकबीरनगर जिले के रहने वाले हैं। पकड़े गए लोगों के विरुद्ध पशु क्रूरता व गोवध निवारण अधिनियम सहित कई अन्य धाराओं का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
सं भंडारी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें