कुशीनगर में 60 और कोरोना पॉजिटिव मिले,संख्या हुई 3273
कुशीनगर,02 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बुधवार को 60 और लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में इनकी संख्या बढ़कर 3273 हो गई है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि आज 1865 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 1805 निगेटिव और 60 पॉजिटिव केस हैं। इनमें दुदही,कसया , नेबुआ नौरंगिया ,पडरौना, सुकरौली ,हाटा ,खड्डा,तमकुहीरोड, कुबेरस्थान , रामकोला ,सेवरही, फाजिलनगर,विशुनपुरा और अन्य क्षेत्रों के रहने वाले हैं।
उन्होंने बताया किअब तक 52355 व्यक्तियों की कोरोना जांच हो चुकी है इसमें से 3273 संक्रमित मिले हैं। आज 56 और संक्रमित स्वस्थ होने के बाद घर भेज दिए, अभी तक जिले में 2539 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 25 की मृत्यु हो चुकी है । अभी 709 कोरोना एक्टिव हैं,जिनका कोविड अस्पतालों में उपचार जारी है।
सं त्यागी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें