कुशीनगर में भाजपा नेता की सड़क हादसे में मृत्यु
कुशीनगर, 05 सितम्बर(वार्ता) उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को बोलेरो वाहन की चपेट में आकर भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) के वरिष्ठ नेता विजय प्रकाश दीक्षित की मृत्यु हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि भाजपा नेता विजय प्रकाश दीक्षित दोपहर में मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इस बीच रिलाएंस पेट्रोल पंप के पास बोलेरो वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी।
उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
सं भंडारी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें