कुशीनगर में दोहरे हत्याकांड में थानेदार निलंबित

कुशीनगर 8 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भीड़ के 'इंसाफ' पर पुलिस प्रशासन ने सख्‍त रुख अख्तियार किया है तथा तरयासुजान के थानेदार को सस्‍पेंड कर दिया गया है। उन पर सूचना के बावजूद घटनास्‍थल पर देर से पहुंचने और हत्‍यारोपी को गुस्‍साई भीड़ से न बचा पाने का आरोप है।
गौरतलब है कि कुशीनगर के रामपुर बंगरा गांव में सोमवार की सुबह एक शिक्षक की गोली मारकर हत्‍याकर दी गई थी । हत्‍या के बाद आरोपी शिक्षक के घर की छत पर चढ़कर हवाई फायरिंग करने लगा। इस दौरान गांववालों ने उसे घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस काफी देर से घटनास्‍थल पर पहुंची। प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक तरयासुजान के थानेदार ने हत्‍यारोपी को सरेंडर के लिए मजबूर कर दिया था। उसने असहला रखकर सरेंडर के लिए हाथ भी
खड़े कर दिए। उसे कस्‍टडी में भी ले लिया गया था लेकिन तब तक भीड़ बेकाबू हो गई। उग्र भीड़ ने हमला कर हत्‍यारोपी को मार डाला। पुलिस टीम भीड़ से उसकी जान नहीं बचा सकी ।
एक वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने आज इंसपेक्टर हरेन्द्र मिश्र को सस्पेंड कर दिया । उन्होंने कहा कि घटना की छानबीन में एक वीडियो सामने आया जिसमें स्पष्ट हो रहा है कि अभिरक्षा में लेने के बावजूद उसकी सुरक्षा नहीं की जा सकी । इसके लिए उत्तरदायी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है तथा
अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
सं विनोद
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास