कुशीनगर में हड्डों के हमले से बुजुर्ग घायल,पत्नी की मृत्यु

कुशीनगर 12 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के कोटवा में शुक्रवार शाम हड्डों के झुण्ड ने पेड़ के नीचे बैठे बुजुर्ग दंपति पर हमला बोल दिया। इसमें पत्नी की मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के कोटवा निवासी मोतीलाल (62) व उनकी पत्नी संतीरा देवी (60) अपने घर के पास एक पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। पेड़ पर पहले से हड्डों के झुण्ड ने अपना बसेरा (छत्ता) बनाया था कि तभी एक पक्षी आकर पेड़ की डाल पर बैठा तो हड्डों का झुण्ड उसे डंक मारने लगा। पक्षी अपना पंख फड़फड़ाकर उड़ा तो पंख से टकराकर छत्ता पेड़ के नीचे बैठे मोतीलाल व उनकी पत्नी पर जा गिरा।
काफी संख्या में गिरे हड्डों ने मोतीलाल व उनकी पत्नी संतीरा देवी पर डंक से हमला कर घायल कर दिया। इस घटना के कुछ ही मिनटो में संतीरा देवी की मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास के लोगों ने दोनों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकरौली पहुंचाया, जहां देखते ही डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
सं प्रदीप
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास