कुशीनगर में हेड कांस्टेबल की हृदय गति रूक जाने से मृत्यु
कुशीनगर, 01 सितम्बर(वार्ता) उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना के पीआरवी में तैनात एक हेड कांस्टेबल की हृदय गति रूक जाने से मृत्यु हो गई।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि मधुबन क्षेत्र के सतहरा गांव निवासी चन्द्रमा प्रसाद(55) तुर्कपट्टी थाने के पीआरवी 2520 पर बतौर हेड कॉन्स्टेबल तैनात थे। सोमवार की आधी रात को अचानक चन्द्रमा प्रसाद के सीने में दर्द महसूस हुआ।उन्होंने इसकी जानकारी थानाध्यक्ष को दी। इलाज के लिए उन्हें थानाध्यक्ष लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत्यु का कारण हार्टअटैक बताया।
थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक हेड कांस्टेबल के शव को जिला अस्पताल में रखा गया है। मृतक के परिजनो को इसकी सूचना दे दी गयी है।पोस्टमार्टम के बाद सलामी देकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
सं भंडारी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें