कुशीनगर में लाॅकअप से भागे दो आरोपी पकड़े गए

कुशीनगर, 04 सितम्बर(वार्ता) उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के बरवा पट्टी थाने के लॉकअप से हथकड़ी समेत भागे दोनों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को पकड़ लिया है।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि दो आरोपी गुरूवार को बरवा पट्टी थाने के लॉकअप फरार हो गये थे। उनको पकड़े के लिये पुलिस की कई टीमें को लगाया गया था। पुलिस ने रात भर छापेमारी की। सुबह दोनों को पकड़ लिया गया।
उन्हाेंने बताया कि बरवापट्टी थानाक्षेत्र के ग्रामसभा रामपुर जमुनिया में नागेश्वर जूनियर हाई स्कूल में दो सितंबर की रात में दो चोर स्कूल का ताला तोड़कर स्कूल में घुस गए और गैस सिलेंडर चुरा लिया। शोर मचाने के बाद गांव के लोंगो ने सिलेंडर सहित पास के गांव के दो चोरो को पकड़ लिया। उनकी पहचान दिलीप और विकास के रूप में की गई।
स्कूल के प्रिंसिपल जितेंद्र यादव ने इन दोनों के खिलाफ नामजद तहरीर बरवापट्टी पुलिस को दी ,जिस पर बरवापट्टी पुलिस ने लोगों द्वारा पकड़े गए दोनों अपराधियो को हिरासत में ले लिया। दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। एक को रस्सी से उसका हाथ बांधकर तो दूसरे को हथकड़ी लगाकर लॉकअप में बंद कर दिया गया। उसके बाद एक, जिसका हाथ रस्सी से बांधा गया था वह गुरूवार की शाम को पुलिस की लापरवाही का फायदा उठाकर थाने से भाग गया। दूसरा कैदी भी हथकड़ी समेत रात में दस बजे फरार हो गया।
दोनों अपराधियों के भागने के बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गए। एसओ ने कई टीमें गठित कर दबिश शुरू कर दी। अंततः सुबह तीन बजे एक अपराधी को पुलिस पकड़ने में सफल रही। दूसरा सुबह 10 बजे पकड़ा गया।
बरवापट्टी थानाध्यक्ष नन्दा प्रसाद सोनकर ने बताया कि दोनों अपराधियो को पकड़ लिया गया है। दोनों से पूछ ताछ जारी है। फरार होने के मामले में भी केस दर्ज किया जाएगा।
सं भंडारी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास