कुशीनगर में सितंबर के अंत तक चीनी मिलों को बकाये के भुगतान का आदेश

कुशीनगर09 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिला प्रशासन ने जिले की सभी चीनी मिलों को किसानों के गन्ने के बकाये का भुगतान इस माह के अंत तक करने का आदेश दिया है । आधिकारिक सूत्रों के अनुसार चीनी मिलों ने पेराई सत्र 2019-20 में दस अरब इकतीस करोड़ चालीस लाख पचहत्तर हजार रुपये के मूल्य का गन्ना पेरा था, जिसके सापेक्ष अब तक आठ अरब तिरानबे करोड़ उनतीस लाख नौ हजार रुपये का भुगतान गन्ना किसानों को कर दिया गया है, जो कुल देय धनराशि का 86.61 प्रतिशत है। लेकिन एक अरब अड़तीस करोड़ ग्यारह लाख बहत्तर हजार रुपये अभी भी बकाया है। जिला प्रशासन ने चीनी मिलों के अधिकारियों और उनके प्रतिनिधियों को सख्त निर्देश दिया कि सितंबर के अंत तक संपूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान हर हाल में कर दें। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित चीनी मिल की होगी।
सं विनोद
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास