कुशीनगर सड़क हादसे में बाइक सवार परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु
कुशीनगर ,26 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में फोरलेन हाईवे पर लवनिया चौराहे के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु हो गई।
पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उनहोंने बताया कि नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के बसंतपुर निवासी 30 वर्षीय विजय कुशवाहा अपनी 17 वर्षीय बहन रंजना और आठ वर्षीय पुत्री शिवानी के साथ बाइक पर घर लौट रहा था। हाइवे पर लवनिया चौराहे के निकट पीछे से आ रही एक लग्जरी बस ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी बहन और बेटी की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि विजय की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि लग्जरी बस बिहार के पूर्णिया जिले से मजदूरों को लेकर पंजाब जा रही थी।
सं त्यागी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें