लखनऊ में दूसरे के कार्ड से छह लाख की ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

लखनऊ,19 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में लखनऊ की साइबर क्राइम शाखा ने छह लाख रूपये की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चिनहट इलाके के मल्हौर निवासी रामनरेश यादव ने साइबर क्राइम थाने पर तहरीर देते हुए अवगत कराया कि अपराधियो ने बदनियती से उसके एटीएम का पिन एवं एटीएम कार्ड नम्बर व सीवीवी नम्बर चुराकर धोखाधड़ी करते हुए उसके कार्ड का प्रयोग कर आनलाइन शापिंग कर करीब छह लाख रूपये की अवैध खरीद फरोख्त की ।
उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर अपर पुलिस महानिदेशक (साइबर क्राइम) राम कुमार ने घटना के अनावरण के लिए निर्दशित किया । उन्होंने बताया कि इसपर त्रिवेणी सिंह पुलिस अधीक्षक (साइबर क्राइम) के पर्यवेक्षण में अभियुक्तो की गिरफ्तारी व बरामदगी के लिए साइबर क्राइम की टीम गठित की गयी। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि साइबर अपराधी ने पीड़ित के कार्ड के माध्यम से धोखाधड़ी कर फ्लिपकार्ट कम्पनी पर एलईडी टी वी , जुते, पंखे, मिक्सर, मोबाइल फोन, कपड़े आदि खरीदे है। पता चला कि यह खरीदारी सूरज निवासी सरायशेख लखनऊ ने की है। पुलिस ने आज सूरज को गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर खरीदा गया सामान बरामद कर घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया।
त्यागी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास